हल्द्वानी में इस जगह मिले 6 पॉजिटिव,एक की मौत,आज शाम होगी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हाई लेवल कमेटी बैठक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

ADVERTISEMENTS

अब तो कोरोनावायरस के मामले राज्य के अलग-अलग कोनों से सामने आ रहे थे लेकिन इस समय बड़ी खबर हल्द्वानी शहर से सामने आ रही है यहां पर हल्द्वानी में चल रहे नुमाइश मेले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से एक बार फिर हड़कंप मच गया है मेले के दौरान प्रशासन ने लोगों की जांच कराई, जिसमें कोरोना के 6 नये मामले सामने आये हैं। जबकि कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। 6 नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।
मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सैम्पलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नुमाइश में प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से सैंपलिंग कराई थी। लोगों से भी कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील के साथ ही सख्त भी बरती जा रही है।

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की हो सकती अहम बैठक

आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री कोरोना के संक्रमण को लेकर हाई लेवल कमेटी की बैठक करेंगे।माना जा रहा है कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों के लिए एक बार फिर से कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य की जा सकती है। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि आज शाम की बैठक में यह फैसला लिया जा सकता है।
स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कोरोना मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रदेश में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सीएमओ और जिलाधिकारी को अपने-अपने जिलों में विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS