23वे शरदोत्सव से नए कलाकारों एवम स्वरोजगार को मिलेगा महत्व:विक्की योगी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हaldwani skt. com

ADVERTISEMENTS

शरदोसव मेला हल्द्वानी 3 नवंबर से अंबेडकर पार्क दमुवादूंगा में होगा कार्यक्रम

हल्द्वानी, मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसी 23वां शरदोसव मेला हल्द्वानी सांस्कृतिक कार्यक्रम फिल्म स्टार एवं उत्तरांचली नाइट संस्थान का 3 नवंबर सांय 6:30 बजे उद्घाटन किया जाएगा जबकि प्रदर्शनी का उद्घाटन 4:00 बजे होगा, यह जानकारी शरदोसव मेला समिति हल्द्वानी के संस्थापक अध्यक्ष, विक्की योगी ने दिया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सहसंयोजक कौस्तुभ चंदोला, उपाध्यक्ष ,दीपक कुमार , महासचिव रंगकर्मी जितेंद्र मार्तोलिया,कोषाध्यक्ष साक्षी बेलवाल, स्वागत समिति की अध्यक्ष साधना वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप्ति तिवाड़ी , महासचिव माला आर्या, महासचिव अतुल घुगुतियाल, प्रदर्शनी प्रभारी प्रमोद सनवाल ,आदि पदाधिकारीगण थे ।

शरदोसव मेला डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क दमुवांदूंगा हल्द्वानी नैनीताल में होगा जिसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ो अतिथि कलाकारों द्वारा स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर अपनी प्रस्तुति देंगे ।

फैनी खान बंगाल का काला जादू कार्यक्रम दिखाएंगे जो मुख्य आकर्षण रहेगा सिने जगत से जुड़े कलाकार गुलशन पांडे भी कार्यक्रम में स्थानिक कलाकारों का मनोबल बढ़ाने पहुंचेंगे सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है निर्धन छात्राओं के चैरिटी हेतु लकी ड्रॉ कूपन निकाला गया है ।

जिसमें 15 पुरस्कार निकलेंगे स्कूटी फ्रिज स्मार्टफोन वाशिंग मशीन एलइडी टीवी और इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि कूपन विजेताओं को दिए जाएंगे निर्धन छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे श्री योगी ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर प्रशासन, नगर निगम हल्द्वानी का भरपूर सहयोग समिति को मिल रहा है उन्होंने जनता से अपील की आप कार्यक्रम में आकर कलाकारों को अपना आशीर्वाद जरूर दें इस अवसर पर समाज सेवक त्रिलोक बनोली गिरीश सिंह खाती भी उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS