2027 से पहले BJP को लग सकता है बड़ा झटका, कई बड़े नेता होंगे कांग्रेस में शामिल!

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस बीजेपी को बड़ा झटका दे सकती है। खबर है कि कांग्रेस बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करने जा रही है। प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे के दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।
2027 से पहले BJP को लग सकता है बड़ा झटका
कांग्रेस के कई पुराने चेहरे बीजेपी में जा चुके हैं। वहीं बीजेपी के भी कई नेता अब कांग्रेस का हिस्सा है। लेकिन 2027 से पहले कांग्रेस ऐसा दांव खेलने वाली है जिससे बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। खबरे हैं कि बीजेपी के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले हैं।
सरकारीसेवाएँ खोजना
प्रियंका गांधी के आने पर हो सकती है कई नेताओं कि ज्वाइनिंग
राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के आने पर कई नेताओं की कांग्रेस में ज्वाइनिंग कराई जाएगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की माने तो कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के पास नाम भेज दिए गए हैं। जल्द ही कई नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
वैसे कुछ ही समय पहले बीजेपी के कई पूर्व विधायकों को अपने साथ लाकर कांग्रेस बीजेपी को डेंट पहुंचा चुकी है। राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल और भीमलाला आर्य जैसे नेताओं के कांग्रेस में जाने के बाद से बीजेपी के सामने पहले ही एक बड़ी चुनौती खड़ी है। इन नेताओं के दल बदल से रुद्रपुर, सितारगंज और घनसाली में बीजेपी के लिए काफी हद तक समीकरण बदल चुके हैं।
पौड़ी के बड़े नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन
अब सवाल उठ रहा है कि क्या पौड़ी में भी बीजेपी के लिए हालात बदलने वाले हैं। क्योंकि राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि पौड़ी में बीजेपी के कई जिला अध्यक्ष पार्टी से नाराज है और कांग्रेस का हाथ थामने को तैयार हैं। वैसे निकाय चुनावों के दौरान भी टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं की नाराजगी सामने आई थी। जहां टिकट न मिलने पर कई नेताओं ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
दोनों ही दलों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे 2027 चुनाव
10 साल बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस अब बीजेपी के कई बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। हालांकि बीजेपी ने भी कई कांग्रेसियों को अपनी पार्टी में शामिल कर मैदानी और कुमाऊं क्षेत्रों में कांग्रेस की पुरानी चुनावी तस्वीर को बदला है। ऐसे में इस बार का चुनाव दोनों ही दलों को लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


