चारधाम यात्रा में 20 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 40 लाख पार

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में चारधाम यात्रा चरम पर है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए खराब मौसम के बाद भी यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। वहीं हेमकुंड साहिब में भी 22,691 यात्रियों ने अब तक दर्शन किए हैं।

Ad
Ad


चारधाम में अब तक 20 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा के लिए लोगों का उत्साह दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक 20 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। चारधाम में सबसे ज्यादा दर्शन केदारनाथ में किए हैं। अब तक बाबा केदार के दर्शन 7.13 लाख यात्रियों ने किए हैं।

चारधाम यात्रा के पंजीकरण 40 लाख पार
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 40 लाख से ज्यादा यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। फिलहाल केदारनाथ यात्रा के लि पंजीकरण पर 15 जून तक रोक लगा दी गई है। सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है।

मौसम साफ होने के बाद बढ़ रही यात्रियों की संख्या
चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही मौसम खराब बना हुआ था। लेकिन अब मौसम के साफ होने के साथ ही रोजाना तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम साफ होने पर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना 60 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं।