हल्द्वानी-मोमो खाने के बाद 19 वर्षीय एनसीसी छात्रा की मौत, परिजनों में मातम
ADVERTISEMENTS

नैनीताल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 19 वर्षीय मीनू मौर्या, जो एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और एनसीसी कैडेट थी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मीनू रोजाना की तरह एनसीसी ट्रेनिंग के लिए गई थी और दोपहर तक घर लौट आई। लौटने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द और जलन की शिकायत हुई और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


