उत्तराखंड बोर्ड 10 व 12वी परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 114 केंद्र

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा को सही ढंग से सम्पादित करने केलिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षा के लिए 114 केंद्र बनाये गये हैं। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी केएस रावत ने बताया 114 परीक्षा केंद्रों में 21089 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

जिसमें हाईस्कूल परीक्षा में बालक संस्थागत 5512, बालिका 5883, व्यक्तिगत बालक 174, बालिका 116 समेत कुल 11685 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत बालक 4113, बालिका 5037, व्यक्तिगत बालक 120, बालिका 134 समेत कुल 9404
परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 21089 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS