होटल में क्राइम ब्रांच का छापा, 15 लाख रुपये समेत चार आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

लंबे समय से होटल में व्यापक पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच और पनागर पुलिस ने…और पढ़ें

जबलपुर में पनागर के भाग्यश्री होटल में क्राइम ब्रांच का छापा, 15 लाख रुपये समेत चार आरोपी गिरफ्तार
होटल में संयुक्त कार्रवाई करते क्राइम ब्रांच और पनागर पुलिस। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. जुआ फड़ पर छापा, नकद, ताश के पत्ते और मोबाइल जब्त
  2. एक कमरे में भारी रकम दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे
  3. रात में मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के बाद छापा मारा

, जबलपुर। पनागर क्षेत्र स्थित भाग्यश्री होटल में चल रहे कथित बड़े जुआ फड़ पर क्राइम ब्रांच और पनागर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात दबिश देकर चार आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 लाख छह हजार रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपित होटल के एक कमरे में भारी रकम दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे।

लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से होटल में व्यापक पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच और पनागर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई।

पुलिस को सामने देखकर जुआरियों के होश उड़ गए

पुलिस टीम ने रणनीतिक तरीके से होटल में दबिश दी तो एक कमरे में कुछ लोग बिस्तर पर नोटों की गड्डियां रखकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले। अचानक पुलिस को सामने देखकर जुआरियों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने चारों को दबोच लिया।

आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपितों में मोहनलाल चौरसिया, सुशील चौरसिया, हनीफ खान और शुभम पटेल शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से कुल 15 लाख छह हजार रुपये नकद, ताश की गड्डी और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS