निर्भया जैसा कांड:- स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से हैवानियत, 47 KM तक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म; हड़कंप
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ खिड़कियों पर पर्दे लगी स्लीपर बस के अंदर चालक और परिचालक ने करीब 47 किलोमीटर तक सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर तथा कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ प्राइवेट स्लीपर बस के भीतर दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बस के शीशों पर लगे काले पर्दों का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और चलती बस में छात्रा को घंटों अपनी हैवानियत का शिकार बनाते रहे।
47 किलोमीटर तक बस में दरिंदगी, पर्दे बने ढाल
मिली जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीया छात्रा जब अपने रास्ते से गुजर रही थी, तभी स्लीपर बस के चालक और परिचालक ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया।
बस की खिड़कियों पर गहरे पर्दे लगे होने के कारण बाहर किसी को भी अंदर चल रही दरिंदगी का अहसास नहीं हो सका। आरोपियों ने बस को सड़कों पर दौड़ाते हुए करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता की आपबीती के बाद पुलिस में शिकायत
वारदात के बाद आरोपी छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
चालक और परिचालक गिरफ्तार, बस जब्त
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की टीमों ने तुरंत छापेमारी शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को भी कब्जे में ले लिया गया है।
बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


