Zomato Name Change: जोमैटो का नाम बदलकर हुआ Eternal, जानिए ग्राहकों के लिए क्या बदलाव होगा?

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपना नाम बदल दिया है। अब Zomato कंपनी Eternal Ltd नाम से जानी जाएगी। इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल चुकी है। इस कंपनी का आधिकारिक नाम बदलकर Eternal Ltd हो जाएगा। Zomato का नाम चेंज के साथ-साथ इसका लोगो भी चेंज किया जाएगा। कंपनी ने इटरनल लिमिटेड का लोगो भी जारी कर दिया है।
क्यों बदला नाम? Zomato Name Change Eternal
बता दें कि Zomato ने Blinkit के आने के बाद से ही आंतरिक रूप से Eternal नाम यूज करना शुरू कर दिया था। कंपनी का कहना है कि उनके पास Zomato के साथ-साथ कई ग्रोथ ड्राइवर्स हैं। जिसमें Blinkit, Hyperpure और Zomato District आदि शामिल है। Blinkit भी काफी ग्रो कर रहा है। बढ़ते बिजनेस को देखते हुए कंपनी ने अब आधिकारिक रूप से इसका नाम चेंज करने का फैसला लिया है। बता दें कि एप का नाम अभी भी जोमैटो ही है।
क्या-क्या बदलाव होंगे?
- कंपनी का नाम Zomato Ltd की जगह अब Eternal Ltd होगा
- वेबसाइट के नाम को भी zomato.com से eternal.com में बदला जाएगा
- शेयर बाजार में Zomato का नाम बदलकर ETERNAL होगा
- अलग-अलग ब्रांड्स जैसे Zomato, Blinkit, Hyperpure और District अब Eternal Ltd के अंदर चलेंगे।
ग्राहकों के लिए क्या होगा बदलाव ?
इस चेंज के बाद ग्राहकों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। Zomato ऐप और उनकी सर्विसेज पहले की तरह ही काम करेंगी। इसके अलावा Blinkit और Hyperpure भी पहले की तरह चलेंगे। अब बस फर्क सिर्फ इताना है कि ये सभी Eternal Ltd के अंदर फक्शन करेंगे। अब ये सिर्फ फूड डिलीवरी फ्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। बल्कि व्यापक बिजनेस ग्रुप की तरह खुद को स्थापित कर रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें