इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे Yuzvendra Chahal, क्रिकेट करियर पर लगा ब्रेक!

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

yuzvendra-chahal-health-issue-dengue-chikungunya

Yuzvendra Chahal Health Update: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज कल क्रिेकेट से बाहर है। उसकी वजह है उनकी खराब तबीयत। दरअसल चहल डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के चलते बीमार है। यहीं कारण है कि उन्हें काफी लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी खुद चहल ने सोशल मीडिया पर दी है। इन बिमारियों की वजह से उनकी हालत काफी नाजुक हो गई है।

ADVERTISEMENTS

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे युजवेंद्र चहल Yuzvendra Chahal Health Update

बता दें कि आखिरी बार युजवेंद्र चहल ने नवंबर में हरियाणा की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का ग्रुप मुकाबला खेला था। इसी के बाद से वो टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में चहल के डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमरियों से जूझ रहे है। जिससे उनकी टीम से बाहर चलने की वजह का पता चल गया। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

युजवेंद्र चहल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली। जिसमें उन्होंने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि वो हरियाणा टीम के साथ मैदान में खेलना चाहते थे। लेकिन बीमारी की वजह से ये हो नहीं पाया। जिसके बाद चहल ने टीम को फाइनल में पहुंचने की शुभकामनाएं दी। साथ ही जल्द ही स्वस्थ होकर वापसी करने की बात कही।

कब करेंगे कमबैक?

हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वो कब तक पूरी तरह फिट होकर कमबैक करेंगे। कहा जा रहा है कि वो उविजय हजारे ट्रॉफी के मैचेस खेलते नजर आएंगे। ये 24 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। हालांकि कुछ कह नहीं सकते, उनकी वापसी पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगी।

काफी समय से टीम इंडिया से भी बाहर

बता दें कि युजवेंद्र चहल काफी समय से भारतीय सीनियर टीम से भी बाहर चल रहे हैं। साल 2023 के अगस्त से वो टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इसके बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। हालांकि घरेलू और विदेशी क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है

ADVERTISEMENTS