रुद्राक्ष पर युवा कांग्रेस ने जताया भरोसा, मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून skt.com


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा रुद्राक्ष बिष्ट को युवा कांग्रेस ने सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।


युवा रुद्राक्ष बिष्ट हल्द्वानी में युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हैं तथा युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में फ्रंटलाइन पर रहकर युवाओं का नेतृत्व करते हैं।


युवा रुद्राक्ष अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करतेरहे हैं । गरीब और दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए अस्पतालों में ब्लड की व्यवस्था करने के साथ दवाइयां के लिए भी मदद करते हैं।


युवा रुद्राक्ष का पारिवार आजादी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़ा हुआ है। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नंदन सिंह बिष्ट एवं बसंती देवी बिष्ट के प्रपौत्र एवम कांग्रेस की वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट के पौत्र एवं पूर्व में नगर पालिका हल्द्वानी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के पुत्र है।

पारिवारिक माहौल राजनीतिक होने के चलते उन्होंने हमेशा समाज सेवा का मौहाल अपने घर में देखा है। जिससे उनके मन में समाज सेवा और राजनीति में बढ़ कर भागीदारी करने के भाव आ गए जिसकी वजह से उन्होंने समाज सेवा और युवा कांग्रेस से जुड़कर राजनीति की राह पकड़ी है

उनकी सक्रियता के चलते प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि वह युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के के निर्देशों पर अमल कर पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे।
उन्हें युवा कांग्रेस में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर विधायक सुमित हृदेश नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, पूर्व विधायक संजीव आर्य जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट पूर्व प्रमुख भोला भट्ट पार्षद नीमाभट्ट मीमांसा आर्य पुष्पा नेगी, शशि वर्मा, रत्ना श्रीवास्तव भागीरथी बिष्ट,समेत कई लोगो ने बधाई दी है।