केंद्र सरकार पर सरकारी संपत्ति बेचने का आरोप, यूथ कांग्रेस ने फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

-->

युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को खोखला कर रही है। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने रेलवे हाईवे समेत कई संपत्ति बेच दी है ।

जिससे देश की बेशकीमती संपत्ति बर्बाद कर रख दी है। केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए युवक कांग्रेस ने जोरदार नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने मित्र उद्योगपतियों के वारे किनारे कर दिए हैं जबकि कांग्रेस से यह लोग सवाल करते हैं कि 70 साल में क्या किया जो आज यह नहीं बेच रहे हैं वह कांग्रेस ने 70 साल में मेहनत करके बनाए थे।