नारियल में फंसा युवक का प्राइवेट पार्ट, सोशल मीडिया पर बदनामी का डर, खुदकुशी की

ख़बर शेयर करें

राजकोट में नारियल में गुप्तांग फंसने के बाद हुई बदनामी के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. घटना गोंडल की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, खुदकुशी के करने के बाद मृतक के जीजा ने अपने साले का शव घर के पीछे के हिस्से में ही दफना दिया. उसे डर था कि उसकी बीमार पत्नी अपने भाई की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाएगी. पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये है पूरा मामला

12 जनवरी 2026 को राजकोट के गोंडल में रहने वाले एक 18 साल युवक का गुप्तांग एक कच्चे नारियल में फंस गया. इस अजीब हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हो गया. युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसके बाद उसे राजकोट और अंत में अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया. करीब 10 दिनों के इलाज के बाद, 22 जनवरी को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली और वह गोंडल वापस आ गया।युवक के जीजा के अनुसार, घर लौटने के बाद युवक इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा हो रहीं थीं. इसी कारण बदनामी से काफी मानसिक तनाव में था. इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जीजा ने उठाया चौंकाने वाला कदम

युवक की मौत के बाद उसके जीजा ने पुलिस को सूचना नहीं दी. उसने साले के शव को घर के पीछे के हिस्से में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया. जीजा का दावा है कि उसकी पत्नी (मृतक की बहन) बीमार थी. वह भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाती. इसलिए उसने यह बात छिपाई थी।इसी बीच मृतक की बहन बार-बार अपने भाई के बारे में पूछने लगी. जीजा ने घबराकर अपने एक दोस्त को पूरी बात बताई. दोस्त की सलाह पर जीजा ने खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया. इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी.

पुलिस और फॉरेंसिक जांच

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला. मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को राजकोट फॉरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.