लालकुआं निवासी युवक की रामनगर के रिसोर्ट करंट लगने से हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर एसकेटी डॉट कॉम

-->

रामनगर की ग्राम ढिकुली क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में नौकरी करने वाले लाल कुआं निवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया क्योंकि 1 माह पूर्व शादी हुई थी. बताया जा रहा है की छत की सफाई सफाई करने के दौरान रिजॉर्ट कर्मी को करंट लग गया करंट लगने से रिजॉर्ट कर्मी की मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।हल्दूचौड़ लालकुआं जिला नैनीताल निवासी विवेक तिवारी पुत्र पूरन चन्द्र तिवारी उम्र 33 वर्ष ग्राम ढिकुली के एक रिजॉर्ट में काम करता था।

रिजॉर्ट में रात में वह छत पर सफाई कर रहा था।इसी दौरान उसे करंट लग गया आनन फानन में रिजॉर्ट कर्मी को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयीं।

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।उन्होंने बताया कि युवक की पिछले महीने ही शादी हुई थी।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।