सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
ADVERTISEMENTS
राज्य में सड़क दुर्घटना को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती इसी क्रम में एक बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है यहां पर ओल्ड मसूरी रोड पर पुलिसकर्मी के वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा पुलिसकर्मी रायपुर थाने में तैनात है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण सिपाही द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि ओवरटेक के कारण बाइक सवार को सिपाही ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक श्रमिक बताया जा रहा है जिसका नाम सुशील कुमार बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा