महिला सशक्तिकरण-लोकपाल पुष्पा कांडपाल महिलाओं के लिए बनी रोल मॉडल

हलद्वानी skt. कॉम
सरस मेले मे महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जहाँ अपनी प्रस्तुति दी। वही होली गायन के साथ ही कई स्वांग का प्रदर्शन किया।

वही महिला दिवस पर लोकपाल पुष्पा कांडपाल, नगरायुक्त ऋचा सिंह, सीओ लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल, एपीडी चंदा फतर्याल, तथा बच्चों के भिक्षा व्रति के खिलाफ जंग लड़ रही गुंजन अरोरा बिष्ट को रोल मॉडल के तौर पर यह सम्मानित किया गया।

असंख्य महिलाओं ने संघर्ष और मेहनत के बल पर काफी अच्छे मुकाम प्राप्त किए हैं ग्रामीण क्षेत्र तथा पर्वती क्षेत्र की महिलाओं ने लगातार मेहनत के बल पर अपने स्वयंसेवी संगठनों को मजबूत किया है तथा लगातार मेहनत के बल पर वह अब मंच पर अपना संघर्ष सुनाने के काबिल हो गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह तथा सीओ लाल कुआं दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि किस तरह से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रशासन और सरकार के सहयोग से कार्य किया जा रहे हैं

वहीं सरस मेले को एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में सफल कर चुकी एपीडी चंदा फर्ताल की काबिलियत इस कार्यक्रम से देखी जा सकती है कि उन्होंने सरस मेले सीडीओ अशोक कुमार पांडे की नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराने की और कदम बढ़ा लिए है।
गुंजन अरोरा बिष्ट ने बच्चों की भिक्षावृत्ति पर लगातार कार्य करके ऐसे बच्चों को भिक्षा से दूर कर शिक्षा की ओर आगे बढ़ाया है
सबसे बड़ी रोल मॉडल के रूप में जिला नैनीताल की लोकपाल पुष्पा कांडपाल है जिन्होंने लगातार मेहनत और संघर्ष के बल पर बाल एवं महिला उत्थान के लिए बहुत अधिक मेहनत की। उन्हें उनकी काबिलियत और योग्यता के बल पर प्रदेश में लोकपाल नियुक्त किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें