भीमताल क्षेत्र में पंचायत चुनावों में महिलाओं का दबदबा, कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचित हुईं प्रधान,देखे लिस्ट

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मनमोहन गडकोटी बने लाखनमण्डी क्षेत्र पंचायत सदस्य, कांटे की टक्कर में 7 वोटों से दर्ज की जीत

Share the news

भीमताल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 में नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड से आए नतीजों ने स्थानीय राजनीति की तस्वीर को नया मोड़ दे दिया है। यहां महिला उम्मीदवारों का दबदबा साफ दिखाई दिया, जहां कई ग्राम पंचायतों में महिलाएं प्रधान पद पर निर्विरोध चुनी गईं। वहीं अन्य सीटों पर भी महिलाओं ने भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रभावी उपस्थिति दर्ज की है। ग्राम पंचायत पिनरो से लीला, बानना से दीपा, भोसो से दीपा देवी, और जगलियागांव से राधा देवी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर मिसाल कायम की।  हरिनगर से अनुसूचित वर्ग की जानकी और मलुवाताल से लक्ष्मण सिंह गंगोला ने भी सशक्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया। चकबहेड़ी से अनुसूचित वर्ग की नीलम ने लगभग 70 प्रतिशत मत पाकर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि खैरोलापाण्डे से ममता देवी और थापला से रेखा जोशी भी सशक्त महिला प्रतिनिधि के रूप में उभरीं।

वहीं पुरुष प्रत्याशियों में पस्तोला से खष्टी राघव, सोनगांव से मुकेश पलड़िया, और जलालगांव से खुशाल सिंह बिष्ट जैसे उम्मीदवारों ने मजबूती से अपनी जगह बनाई। इसके अलावा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर भी बड़ी संख्या में महिलाओं की जीत हुई। जंगलियागांव से अनुसूचित वर्ग की गीता, सलड़ी से उमा देवी, बेलुवाखान से शांति, थापला से चित्रा पंत, और भीसो से सावित्री ने अपने-अपने वार्डों में प्रभावी बढ़त के साथ जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि स्थानीय स्तर पर व्यक्ति की छवि और काम के आधार पर वोटिंग का ट्रेंड बना है, न कि केवल पार्टी की सिफारिशों पर। भीमताल की इन पंचायतों में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत हो चुकी है। ग्रामीणों को अब नए प्रतिनिधियों से विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की उम्मीद है। इस बार का पंचायत चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक सोच में आए बदलाव का संकेत भी है।

Ad