दहेज एवं अप्राकृतिक संबंध का महिला ने लगाया आरोप,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

आज के समय में भी ससुराल वालों के द्वारा महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की कई खबरें सामने आती रहती है एक ऐसी खबर हल्द्वानी शहर से सामने आ रही है यहां पर ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad
Ad

पुलिस को सौंपी तहरीर में कमलुवागांजा निवासी सविता बिष्ट ने कहा है कि उसका विवाह 1 दिसमबर 2017 को अंकुश बिष्ट पुत्र विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी काशी राम नगर, मुरादाबाद के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगे। पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कार्य में सास व ससुर भी उसके पति का साथ देने लगे। इस बीच उसने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुरालियों ने उसकी देखरेख से साफ इंकार कर दिया।


आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता और विरोध पर मारपीट करता। इस बीच उसे मारपीट कर दूधमुंहे बच्चे के सा‌थ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पति से स्वयं के साथ-साथ मायके पक्ष को भी जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।