Winter Health Tips: क्या आप भी सर्दियों में सुस्त रहते हैं ? शरीर को एक्टिव रखने के लिए इन टिप्स को करे फॉलो

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



Winter Health Tips: सर्दियों का मौसम अपने साथ सुस्ती और आलसपन भी लेकर आता है। इस मौसम में काम करने का बिलकुल भी मन नहीं करता। मन करता है कि बस रजाई में पूरे दिन सोते रहे। सर्द मौसम में बाहर निकलना सजा से कम नहीं होता। ऐसे में दिन का पूरा रुटीन बिगड़ जाता है। इस मौसम में सबसे मुश्किल काम होता है खुद को एक्टिव रखना।


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ की माने तो दिमाग में सेरोटोनिन लेवल में बदलाव होता है जिसके चलते इंसान को सुस्ती और नींद ज्यादा आती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर आप खुद को आने वाली सर्दी के मौसम में फिट रख सकते है।

Winter Health Tips:- रोजाना एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज शरीर को फिट रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। सर्दियों में भी आप रेगुलर एक्सरसाइज करे। इससे शरीर एक्टिव रहता है। साथ ही सुस्ती दूर होने के साथ आलस भी नहीं आता। कैलोरी बर्न करने में भी ये मदद करता है। जिससे आप एनर्जेटिक महसूस करते है।

कुछ देर धूप में बैठें
सर्दियों में धूप में बैठना ना भूलें। इससे बिटामिट डी की कमी के साथ-साथ आपकी हड्डियां भी मजबूत रहती है। शरीर में विटामिन डी के होने से सुस्ती दूर होती है। ऐसे में याद रहे रोजाना कम से कम 15 मिनट धूम में जरूर बैठे। इससे शरीर एक्टिव रहता है। गर्माहट मिलने के साथ एनर्जी भी बनी रहती है।

संतुलित आहार खाएं
हमेशा व्यक्ति को संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे ना सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि सुस्ती भी दूर रहती है। सर्दियों में भूख ज्यादा लगती है। ज्यादा खाने से मोटापा और आलस दोनों बढ़ता है। ऐसे में सर्दियों में हो सके तो हरी सब्जियां और मौसमी जैसे फल खाने चाहिए। ये आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। साथ ही शरीर ऊर्जावान रहता है।

पर्याप्त नींद भी जरूरी
नींद लेना उतना ही जरूरी है जितना काम करना। शरीर को आराम देने के लिए आप पर्याप्त नींद अवश्य लें। इससे ना सिर्फ आपके शरी को आराम मिलेगा बल्कि सुस्ती भी दूर होगी। इसके अलावा आप योग, मेडिटेशन म्यूजिक आदि की मदद ले सकते है तनाव दूर करने के लिए। इसके साथ ही आप गर्म कपड़े पहने। उससे शरीर गर्म रहता है और सुस्ती दूर रहती है।

पानी पीने में ना करें कंजूसी
सर्दियों में प्यास कम लगती है। जिसके चलते लोग काफी कम पानी दिनभर में पीते है। ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर को हाइड्रेट रखे। इसके लिए आप नियमित पानी पीए। इससे सुस्ती भी दूर हो जाती है और ओवलऑल हेल्थ भी बनी रहती है।