खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने किया हमला, एक की हालत गंभीर
ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी के पुरोला में जंगली सुअर का आतंक देखने को मिल रहा है. भद्राली गांव में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया. जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने किया हमला
पुरोला के भद्राली गांव में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर सुअर ने हमला कर दिया. सुअर के हमले में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए. आनन-फानन में तीनों लोगों को ग्रामीण इलाज के लिए पुरोला के उप जिलाचिकित्सालय लेकर गए.
सुअर के हमले में एक की हालत गंभीर
चिकिसकों ने शान्ति राम (52) की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है. जबकि प्रदीप (28) और तनिश (18) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



जिला पंचायत के सदस्यों अपरहण केस का फैसला तो आया नहीं लेकिन सरकारी कार्य में बाधा के केस का आया फैसला
पीपलकोटी टनल का निरीक्षण को जा रहे सांसद के वाहन पर गिरा बोल्डर