यहां लगातार 8 बार विधायक रहे दिवंगत कपूर की पत्नी ने किया नामांकन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून।यहां पर लगातार आठ बार जीत दर्ज कर विधायक बने गढ़ी कैंट से दिवंगत विधायक हरबंस कपूर की पत्नी ने आज नामांकन किया। दिवंगत विधायक हरबंस कपूर की पत्नी सरिता कपूर समर्थकों संग डीएम ऑफिस पहुंची और उन्होंने नामांकन किया।
आपको बता दें कि भाजपा विधायक हरबंस कपूर के नाम लगातार एक क्षेत्र से आठ बार विधायक रहने का अनूठा रिकॉर्ड है। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, गुलाब सिंह और हरबंस कपूर आठ बार विधायक रहे हैं। हरबंस कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। इसके बाद वो कभी नहीं हारे. कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।

-->

बस एक बार हारे विधानसभा चुनाव
हरबंस कपूर केवल एक बार विधानसभा चुनाव हारे हैं, इस चुनाव में हीरा सिंह बिष्ट ने उन्हें शिकस्त दी थी। प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने में उनका बेहद अहम योगदान रहा है। वरिष्ठ विधायक और जनता से लगातार जुड़े रहने के कारण हरबंस कूपर काफी लोकप्रिय थे। वह यूपी सरकार के समय शहरी विकास मंत्री भी रहे। हरबंस कपूर के निधन के शोक में सोमवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे।