शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ बनाए शारीरिक संबंध, मुंह खोलने पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें


विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को मुंह खोलने पर युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad
Ad


कोतवाली पुलिस ने अनुसार पीड़िता ने तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले वह संजय रतूड़ी निवासी आईडीपीएल ऋषिकेश के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ।

मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी
संजय ने युवती से शादी का वादा कर कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब शादी के लिए युवक पर दबाव डाला तो युवक ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि महिलाकर्मी के पुलिस की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक सोनल को सौंपी गई है। महिला के बयां दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परिक्षण करने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।