#Congress #bharat #jodo #yatra कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों की? ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ क्यो नहीं की? देश के नाम पर जमकर बरसे असम के सीएम

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देश में इन दिनों इंडिया और भारत दोनों नामों पर लगातार बयानबाजी देखने को मिल रही है। विपत्र सरकार के खिलाफ हो गया है। इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों?
हिमंत बिस्वा ने कहा कि हमारा देश भारत था, है और रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? इसका भारतीय नाम होना चाहिए। कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों की? ‘इंडिया जोड़ो यात्रा’ क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में देश का मूल नाम ‘भारत’ ही है…।

कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत दोनों के खिलाफ
सीएम हिमंत सरमा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष तो यही साजिश कर रहा है कि हिंदू धर्म को ही मिटा दो और अब वह यह भी विषय बना दिया है कि भारत को ही मिटा दो। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत दोनों के खिलाफ है।