Jim corbett में धिकाला जोन (dhikala zone),क्यों है सबसे खास जगह…

Dhikala zone जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क(Jim Corbett National Park) देश का सबसे पुराना राष्ट्रीय बाघ है। साल 1936 में बंगाल बाघ की प्रजाति के विलुप्त होने के खतरे की वजह से इसकी स्थापना की गई थी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर के पास स्थित ये पार्क काफी प्रसिद्ध है। इसका नाम फेमस शिकारी और संरक्षणवादी जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया है। इसकी स्थापना में भी इनकी काफी अहम भूमिका रही है।
ये पार्क 1,318.54 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। ये पार्क पहाड़ियां, नदी बेल्ट, घास के मैदान, दलदलीय गड्ढे और एक बड़ी सी झील घिरा हुआ है। यहां पर आपको 488 पौधों की प्रजातियां, 50 मैमल, 580 पक्षियों, और 25 रेपटाइल की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के जोन (jim corbett national park)
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क अलग-अलग जोनों में डिवाइड है। ये जोन्स पर्यटकों को वन्यजीवों और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराते हैं।
- धिकाला जोन (dhikala zone): ये जोन पार्क का सबसे बड़ा और मेन जोन है। इस जोन में आपको बाघ, हाथी, हिरण और विभिन्न पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
- बिजरानी जोन: ये जोन घने जंगलों और घास के मैदानों के लिए फेमस है। इस जोन में काफी संख्या में बाघ मौजूद है। जिसके चलते ये सफारी का लोकप्रिय स्थान है।
- झिरना जोन: सालभर खुला रहने वाला इस जोन में अलग-अगल प्रकार के वन्यजीवों के साथ पक्षियों की भी कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
- ढेला जोन: साल 2014 में इस जोन कोपर्यटकों के लिए खोला गया था। यहां पर्यटकों को बाघ, हाथी, और विभिन्न पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
- दुर्गा देवी जोन: ये जोन अपने पहाड़ी इलाकों और रामगंगा नदी के किनारे के लिए फेमस है। यहां पर महसीर मछली पकड़ने के लिए भी मिलती है।
- सोनानदी जोन: शांत वातावरण और विविध वन्यजीवों के लिए फेमस इस जोन में भी पर्यटकों को बाघ, हाथी, और अलग-अगल पक्षी प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।
चलिए जिम कॉर्बेट के फेमस जोन धिकाला(dhikala zone jim corbett) के बारे में विस्तार से जान लेते है।
धिकाला जोन (dhikala zone jim corbett)
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का धिकाला जोन सबसे प्रमुख और लोकप्रिय क्षेत्र है। जैसे हमने ऊपर जाना जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अन्य जोन भी है। जिसमें झिरना, बिजरानी, ढेला आदि शामिल है। लेकिन इन जोन में से धिकाला जोन काफी फेमस है। ये विशेषकर अपनी बाघों की उपस्थिति और विविधता के लिए जाना जाता है। धिकाला जोन में बाघ दिखने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में अक्सर पर्यटक इस जोन को चुनते है। बाघों के अलावा यहां सफारी के दौरान एशियाई हाथी, हिरण, और अन्य वन्यजीव भी देखने को मिलते है। यहां पर एक ब्रिटिश के समय का एक रेस्ट हाउस भी है। यहां आने वाले पर्यटक इसे ठहरने के लिए बुक भी करवा सकते हैं।
धिकाला जोन बुकिंग प्रक्रिया (Dhikala zone booking)
यहां आने वाले पर्यटकों के लिए दिन की सफारी (dhikala zone safari booking)के साथ-साथ रात के ठहरने की भी व्यवस्था हैं। धिकाला जोन में आप रात को रूक सकते है। इसके लिए आपको पहले से ही बुकिंग करनी पड़ती है। एंट्री और रात को ठहरने के लिए यहां पहले से ही बुकिंग करवानी पड़ती है। अगर आप भी यहां ठहरने की सोच रहे है तो बुकिंग प्रक्रिया के बारे में डिटेलड जानकारी जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते है। यहां आपको बुकिंग की उपलब्धता से लेकर किराया और बाकी जरूरी सूचना मिल जाएंगी।
धिकाला जोन में इन बातों का रखे ध्यान
- बुकिंग के समय अपना पहचान पत्र और अन्य आवश्यक पेपर तैयार रखें
- धिकाला जोन में एंट्री के निर्धारित समय का पालन करें
- पार्क के नियमों का पालन करें
Hotels near Dhikala zone
धिकाला जोन के आसपास वैसे तो कई सारे निजी रिसॉर्ट्स हैं। लेकिन यहां ठहरने के लिए मैन सरकारी वन विश्राम गृह(Forest Rest House) हैं। ये Forest Rest House वन विभाग द्वारा ही चलाए जाते हैं।
धिकाला वन विश्राम गृह: पार्क के अंदर धिकाला वन विश्राम गृह है। धिकाला जोन में स्थित विश्राम गृह (फॉरेस्ट रेस्ट हाउस) यहां आने वाले पर्यटकों को जंगल के बीच में रहने का अवसर देता है। यहां पर ठहरने वाले पर्यटकों को रामगंगा नटी और आसपास के सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। हालांकि यहां रुकने के लिए पहले से ही बुकिंग आवश्यक होती है। ये सुविधा सीमित है। इसलिए समय रहते यहां की बुकिंग कर लें।
तो वहीं जोन के बाहर स्थित निजी रिसॉर्ट्स में भी आप रुक सकते हो। ध्यान रहे यहां यात्रा का प्लान बनाने से पहले समय बुकिंग की उपलब्धता और प्रक्रियाओं की जानकारी पहले से ही ले लें। अधिक जानकारी के लिए आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Dhikala zone safari booking
वैसे तो आप धिकाला जोन में कभी भी सफारी का आनंद ले सकते है। लेकिन आमतौर पर ये मानसून के दौरान बंद रहता है। हालांकि नवंबर में ये पर्यटकों के लिए दोबारा खुल जाता है। धिकाला जोन तक जाने के लिए सबसे पहले पर्यटक को रामनगर से सफारी बुक करनी होगी। ये पार्क का मुख्स प्रवेश द्वार है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें