उत्तराखंड- आखिर क्यों हुआ बीजेपी के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, काफिले के सामने आए लोग,देखे video

ख़बर शेयर करें

 

people-came-out-front-of-ganesh-joshis-convoy-uttarkashi

उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के दौरे के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

video- https://youtu.be/uL5BMAcNJ6U?si=-nyqEIUv3z4_tp4N

उत्तरकाशी में गणेश जोशी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब 4 से 5 लोग अचानक मंत्री के काफिले की गाड़ी के सामने आ गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

लंबे समय बाद उत्तरकाशी पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री गणेश जोशी लंबे समय बाद उत्तरकाशी पहुंचे हैं, लेकिन क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर कोई ठोस समाधान अब तक नजर नहीं आया है। इसी नाराजगी के चलते विरोध प्रदर्शन किया गया