हरदा का भाजपा पर पलटवार -जब नारी नाम बढ़ा रही, तो राज्य सरकार उन्हें घस्यारी क्यों कह रही

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसकी वजह से उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरे पर नजर आए जिसके बाद उन्होंने उत्तराखंड में घसियारी योजना का शुभारंभ किया साथ ही कांग्रेस और हरीश रावत के ऊपर जमकर हमला बोला लेकिन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कहा चुप बैठने वाले थे उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून से हरिद्वार जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेसवार्ता की और सरकार पर जमकर हमला किया। इतना ही नहीं हरीश रावत ने उत्तराखंड सरकार की घसियारी योजना को महिलाओं का अपमान करार दिया। हरीश रावत ने मीडिया से रुबरु होते हुए मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के नाम पर सवाल उठाये।पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार की योजना पर हमला करते हुए कहा कि जब नारी नाम बढ़ा रही है तो राज्य सरकार उन्हें घस्यारी क्यों कह रही है।

-->

हरीश रावत ने सरकार के इस कदम की निंदा की। हरीश रावत ने कहा कि इस योजना के जरिए सरकार ने उत्तराखंड की नारी शक्ति का अपमान किया है।हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अपने घर में तमाम कामों के साथ ही खेत मे काम करती हैं लेकिन महिलाओं के कामों के आधार पर उनका संबोधन नहीं दिया जाता है। लिहाजा घसियारी योजना नाम रखना महिला बहनों का अपमान है। हरीश रावत ने कांग्रेस समेत अन्य दलों और बुद्ध जीवो से अनुरोध किया कि वह भी आगे आकर इसकी निंदा करें। हरीश रावत ने कहा कि अगर अमित शाह ने उन्हें डिबेट के लिए चुनौती दी है तो यह हरीश रावत के लिए सौभाग्य है।