क्या पता था कि आखिरी बार बाजार आ रही हूँ, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर भाजपा नेत्री की मौत

ख़बर शेयर करें

रामनगर एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

कर्मठ कार्यकर्ता रही पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष ग्रामीण नंदी रावत का एक सड़क हादसे में देहांत हो गया वह रविवार को बाजार आई थी और टेंपो में बैठकर वापस अपने घर ढिकुली जा रही थी लेकिन नियति ऐसी कि अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी अस्पताल ले जाने के बाद जब डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो उसे हर सेंटर ले जाया गया जहां काशीपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत होगी

मंजू रावत को क्या पता था कि आज बाजार आने के बाद वह घर नहीं पहुंच पाएंगे नियति में ऐसा खेल खेला के हंसता खेलता परिवार में कोहराम मच गया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उसके निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा आरोपी वाहन को तुरंत पकड़ने के बाद कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग है

जानकारी के अनुसार नंदी देवी एक अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजपा नेत्री नंदी रावत की मौत हो गई। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


मिली जानकारी के मुताबिक ढिकुली निवासी 45 वर्षीय नंदी रावत पत्नी गोविंद सिंह रावत रविवार की देर शाम टेंपो से उतारकर अपने घर की तरफ जा रही थी। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

वहां मौजूद लोग उन्हें गम्भीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर काशीपुर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर घटन के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

ज्ञात रहे कि मृतका नंदी रावत भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। उनके निधन पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, जगमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल, महिला मोर्चा अद्यक्ष नीमा मठपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।