विजलेंस ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार की करारी गड्डी के साथ दबोचा

ख़बर शेयर करें

आँगनवाड़ी सहायिका से प्रमोशन के लिए मांगी थी रकम

रुड़की skt. com

हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. आरोप है कि सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन कराने के एवज में यह घूस मांगी थी, लेकिन धरी गई. वहीं, अब विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई.

प्रमोशन के एवज में आंगनबाड़ी सहायिका से मांगी घूस:बता दें कि देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने रुड़की के बाल विकास अधिकारी कार्यालय में छापा मारा. ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ मौके पर ही दबोच लिया. इस मामले में आंगनबाड़ी सहायिका की शिकायत पर सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.
दरअसल, बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी ने आंगनबाड़ी सहायिका से उसके प्रमोशन के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की पुष्टि कर जाल बिछाया. तय योजना के तहत बुधवार यानी 25 मार्च को जैसे ही सुपरवाइजर ने रिश्वत की रकम ली, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.