वीडियो- पैराओलम्पिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को काली फाउंडेशन ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी।गत दिवस देर शाम हल्द्वानी में सीबीसीआईडी के संयुक्त निदेशक फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ दयाल शरण के निवास स्थान में काली फाउंडेशन के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह में टोक्यो पैरा ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पैरा ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार को संस्था ने शॉल उड़ाकर कर बुके देकर सम्मानित किया।यहाँ मनोज सरकार ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्होंने अपने अदम्य साहस पर भरोसा करना होगा और निरंतर प्रयास करते रहना होगा तभी जीत हासिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्राथमिक स्तर पर धरातल में खेलों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर दयाल शरण ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओ का व्यक्तित्व विकास होने के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है तथा राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर भी एक पहचान मिलती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता काली संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ रेनू शरण में की जबकि संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर विकास साहू, समाजसेविका लवली साहू, वरिष्ठ पत्रकार नागेश दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी हरीश पांडे, कांग्रेसी नेता हेमंत साहू, एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेंद्र साहू, समाजसेविका काजल खत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पिंकी डिमरी, नारायणी सेवा संस्था की संगठन मंत्री रेनू चौधरी, काली फाउंडेशन की सचिव कीर्ति चौहान, नमो फाउंडेशन के सुजात खान, भाजपा महिला नगर महामन्त्री आशा शुक्ला, ओशियन गो ग्रीन फाउंडेशन की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी, एमसी जोशी मनीष बिष्ट दीपक शर्मा व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जोशी,धीरज शरण शैली शरण नरेश मौर्या आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS