कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक हादसे का शिकार, लगी गंभीर चोटें; मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

senior congress leader and mla met with an accident and sustained
ज़ोजिला टनल के 13 किलोमीटर लंबे मुख्य हिस्से के दोनों सिरों…

एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक विपिन जैन को गंभीर चोटें लगी है। साथ ही उनका पीए भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि विधायक चुनाव आयोग के सामने धरने पर जा रहे थे। तभी 74 बंगला…

ADVERTISEMENTS

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक विपिन जैन को गंभीर चोटें लगी है। साथ ही उनका पीए भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि विधायक चुनाव आयोग के सामने धरने पर जा रहे थे। तभी 74 बंगला क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक विपिन जैन अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान 74 बंगला क्षेत्र में विधायक हादसे का शिकार हुए है। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए है। साथ ही मौके पर मौजूद उनके पीएसओ को भी चोटें आई है। सूत्रों से पता चला है कि पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने घायल विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया। नके शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने टांके लगाए हैं।  

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने धरने पर कांग्रेस विधायक जा रहे थे, इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS