वीरचक्र विजेता कैप्टन करम सिंह ने 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

चम्पावत जनपद के निवासी वीर चक्र विजेता कैप्टन (सेवनिर्वित) करम सिंह सामंत (100) का निधन हो गया। करम सिंह का अंतिम संस्कार पंचेश्वर घाट पर उनके परिजनों ने किया। इस दौरान उनके बेटे लक्ष्मण सिंह ने उनकी चिटा को मुखाग्नि दी।

भारत- पाक युद्ध में दिखाया था पराक्रम
कैप्टन करम सिंह सामंत ने मैनटर्स की और से 1947 में भारत- पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बड़गाम में असाधारणा वीरता का प्रदर्शन किया था। अपनी बहादुरी के लिए उन्हें 1950 में वीरचक्र के सम्मान से नवाजा गया।

कैप्टन करम सिंह मूल रूप से लोहाघाट ब्लॉक के नीडल गांव में 1 नवंबर में 1923 को जन्मे थे। करम सिंह सामंत 1942 में सेना में शामिल हुए थे और 1970 तक भारतीय सेना में अपनी सेवा दी थी।

ADVERTISEMENTS