उत्त्त्तराखंड-यहाँ हॉस्पिटल में महिला में मिला इंफ्लुएंजा-बी वायरस

ख़बर शेयर करें

राजधानी दून में एक महिला में इंफ्लुएंजा-बी वायरस मिलने से हड़कंप मच गया है। दून हॉस्पिटल में 65 वर्षीय वृद्धा मेंइंफ्लुएंजा-बी वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिसके चलते महिला को आईसीयू में भर्ती करवा दिया गया है।

Ad
Ad


दून अस्पताल में एक महिला में इंफ्लुएंजा-बी वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। 65 वर्षीय वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद महिला को ICU में भर्ती कराया गया है। इस से पहले भी देहरादून में ही 35 वर्षीय एक मरीज इन्फ्लूएंजा एच3एन2 पॉजिटिव पाया गया था।


इन्फ्लूएंजा एच3एन2 पॉजिटिव पाये गए शख्स को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद मरीज को भी आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल दोनों मरीजों की हालत बेहतर है।


इन्फ्लूएंजा वायरस नया वायरस नहीं बदलता रहता है रूप
इन्फ्लूएंजा वायरस कोई नया वायरस नहीं है। हर साल इसके रूप बदलते रहते हैं। एच3एन2 इस वायरस का नया रूप है। इंफ्लुएंजा-बी वेरिएंट पहले आया था पर यह अभी खत्म नहीं हुआ है। मरीज की इम्यूनिटी अगर कमजोर होती है तो वह इस वायरस की चपेट में आ जाता है।


सर्दी, खांसी, बुखार और सांस की समस्या है इसके लक्षण
इन्फ्लूएंजा वायरस नया वायरस नहीं है। इसके हर साल बदले हुे रूप सामने आते रहते हैं। मरीज इसमें सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित होते हैं। इसके साथ ही इसमें सांस की समस्या भी होती है।


मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। ये वायरस इन लोगों को आसानी से अपनी चपेट में ले लेता है जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। इम्युनिटी कमजोर होने पर इस वायरस प्रभाव अधिक हो जाता है।