उत्त्त्तराखंड-यहाँ एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
ADVERTISEMENTS
देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठरी मोहल्ले के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की हत्या की आशंका जटा रही है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि युवक के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं।
टिहरी जनपद का बताया जा रहा युवक
मृतक युवक टिहरी जनपद का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए के कमरे में रहता है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
परिवर्तन विजय शंखनाद रैली – रिकॉर्ड तोड़ लोगों की भागीदारी