उत्तराखंड -बेकाबू होकर खाई में जा गिरा वाहन, दो घायल, दो की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां 26 जनवरी की देर रात पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसटीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

ADVERTISEMENTS

घटनाक्रम के मुताबिक देर रात SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन संख्या UK12F8383 में 04 लोग सवार थे । वाहन पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया। मौके पर दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 02 अन्य व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


मृतकों की पहचान विपिन भट्ट और कुलदीप बिष्ट के रूप में हुई है। जबकि घायल आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है हादसे में मृतक विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी में कार्यरत थे । जबकि आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। दोनों तहसील सतपुली में कार्यरत हैं।SDRF टीम में मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल, मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला,आरक्षी अनिल चौहान,पैरामीडिक्स अनूप रावत,चालक महिपाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS