उत्तराखंड-दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित,पति के साथ ससुराल पक्ष कर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद में दहेज की मांग कर रहे ससुराल पक्ष पर गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के बाद पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad
Ad


मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की थाना बहादराबाद के गांव दौलतपुर निवासी महिला ने तहरीर दी थी। 19 नवम्बर 2021 को उसकी शादी थाना कनखल के रमा बिहार कालोनी जमालपुर निवासी सागर भारती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सागर और उसके परिजन महिला के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।


पति के साथ ससुराल पक्ष कर मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि उसका पति, परिजन राजकुमार, बेबी भारती, सीता ने कार के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज कि मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो 12 फरवरी 2023 को उसे घर से बाहर निकाल दिया।