दुःखद आगरा जा रही उत्तराखंड रोड़वेज की बस यूपी रोडवेज की बस से भिड़ी ,ड्राइवर की मौत मची चीख पुकार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हाथरस skt. com

ADVERTISEMENTS

हाथरस कोतवाली के चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के पास आगरा रोड पर उत्तराखंड रोडवेज और हाथरस डिपो की दो बसों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादासे में हाथरस डिपो के बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तराखंड रोडवेज की आगरा जाने वाली बस के चालक यूनूस खान समेत यात्रियों को चोटें आई हैं। परिचालक दीपक कुमार भी चोटिल हुआ है। उत्तराखंड रोडवेज कर बस नैनीताल के काठगोदाम डिपो से संबधित है।
हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस आगरा जाते समय मीतई गांव के पास हाथरस डिपो की बस से जा टकराई। टक्कर आमने सामने की हुई। हादसे में हाथरस डिपो की बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि काठगोदाम डिपो की बस के चालक यूनुस खान व परिचालक दीपक कुमार के साथ कई सवारियों को चोटें पहुंची।

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। हल्द्वानी से यह बस मंगलवार की रात आगरा के लिए रवाना हुई थी।

ADVERTISEMENTS