उत्तराखंड-यहां पुलिस ने नशा तस्करों पर की बड़ी कार्यवाही,लाखो की कीमत की स्मैक बरामद

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 74.67 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 7 लाख 46 हजार रुपये है।

Ad
Ad

अल्मोड़ा पुलिस ने 7.5 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 74.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसमें पहला स्मैक तस्कर राजेश कश्यप बेस तिराहे पर पकड़ा गया। 40 साल का राजेश कश्यप पुत्र श्याम लाल कश्यप निवासी सिंह कालोनी जिला रामपुर के कब्जे से 54.35 ग्राम स्मैक पकड़ी गयी। राजेश कश्यप से पकड़ी गयी स्मैक की कीमत 5 लाख 43 हजार आंकी गयी है।

जबकि एक अन्य मामले में लोकेश मेहता से 20.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। 28 साल के लोकेश मेहता पुत्र हरीश सिंह मेहता निवासी शिव मंदिर एनटीडी अल्मोड़ा से पकड़ी गयी स्मैक की कीमत 2 लाख 3 हजार 200 है।