Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: BJP को मिली प्रचंड जीत, एक क्लिक में देखें नतीजे

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की जिला पंचायतों को आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएगा। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गए थे। जिसके बाद अब नतीजे सामने आने लगे हैं।

BJP को मिली प्रचंड जीत
ग्राम प्रधान 85%
ब्लॉक प्रमुख 70%
जिला पंचायत अध्यक्ष 92%


नैनीताल में चुनाव के बीच फायरिंग
नैनीताल के बेतालघाट में चुनाव के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गई। गोली लगने से एक शख्स के पैर में गोली लग गई।

कोटाबाग में आया ट्विस्ट

उधर नैनीताल के कालाढूंगी कोटाबाग में ब्लॉक प्रमुख पद पर सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है। भाजपा प्रत्याशी मनीषा जंतवाल और कांग्रेस प्रत्याशी चित्रा बिष्ट को मिले 14-14 वोट मिले हैं। वहीं भीमताल से भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख बने हैं। बता दें हरीश बिष्ट को 28 वोट मिले हैं। जबकि हिमांशु पांडे को कुल 10 वोट मिले हैं।

अल्मोड़ा में भाजपा की जीत

वहीं अल्मोडा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल 4 वोट से हारी है। जबकि हेमा गैडा 24 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है

Ad