उत्तराखंड-यहां दमाद को ससुराल वालों ने किया घर जमाई बनने के लिए परेशान, वीडियो बनाकर भेज रिश्तेदारों को,करने चला आत्महत्या

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आत्महत्या को लेकर एक बड़ी खबर फिर राज्य के गढ़वाल मंडल से सामने आ रही है बता दे कि मामला रुड़की का है यहां पर एक युवक ने वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेजी। उसमें उसने कहा कि वो अपने ससुराल वालों से परेशान है। रिश्तेदारों का आरोप है कि युवक इस बात से परेशान था कि उसके ससुराल वाले उसे और पत्नी को अपने घर रखना चाहते हैं। मैं ससुरालियों और पत्नी से परेशान होकर आने वाले अपने बच्चे की शक्ल देखे बिना आत्महत्या कर रहा हूं।

ADVERTISEMENTS

इनता कहने के बाद वो लापता हो गया।वीडियो देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं, परिजन और पुलिस गंगनहर में उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर निवासी विकल की सहारनपुर में शादी हुई थी। युवक ने गत दिवस को परिजनों और रिश्तेदारों को एक वीडियो भेजा।इसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसके ससुराल वाले परेशान करते हैं। उसकी पत्नी को कॉल कर अपने पति के साथ मायके आकर रहने का दबाव बनाते हैं। ससुराल वालों को कोई लड़का नहीं है। इसलिए वह उसे भी बहला फुसलाकर अपने घर पर रखने का दबाव बनाते हैं।

युवक कह रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती है और ससुराल वाले उसकी डिलीवरी सहारनपुर में ही करने का दबाव बना रहे हैं। पत्नी भी दबाव बना रही है।ससुरालियों और पत्नी से परेशान होकर वह अपने बच्चे की शक्ल देखे बिना ही दुनिया छोड़कर जा रहा है। परिजनों ने भगवानपुर थाना, मंगलौर और गंगनहर कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक शुरू कर दी थी। अब तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS