उत्तराखंड-यहां बेकाबू होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, एक मौत,एक घायल

ख़बर शेयर करें

रोड एक्सीडेंट को लेकर एक बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल से सामने आ रही है यहां पर लैंसडाउन रोड पर एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लैंसडाउन रोड पर ब्लू पाइन होटल के ऊपर कार संख्या UK 11 A8958 कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

Ad
Ad

जिसमें सवार प्रदीप बिष्ट और रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों व्यक्ति को रेस्क्यू कर एमएच लैंसडाउन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। घायल प्रदीप बिष्ट का इलाज चल रहा है।