भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड सरकार का प्रहार:- इस वरिष्ठ अधिकारी को किया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं, परंतु सरकार के सख्त रवैये के चलते भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों के खिलाफ त्वरित गति से कार्रवाई भी हो रही है, इसी के तहत उत्तराखंड परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक वित्त भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में 17 जुलाई को विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था।
मई 2023 में राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर डीजीएम भूपेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोप थे कि भूपेंद्र ने निगम के अनुबंधित बस स्वामियों से पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई है। लाखों रुपये नकद भी लिए।
महासंघ ने उस वक्त भूपेंद्र कुमार के पारिवारिक सदस्यों के नाम और बैंक खातों का विवरण भी उपलब्ध कराया था। इस पर मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को भूपेंद्र कुमार के खिलाफ खुली जांच करने के निर्देश दिए थे

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS