उत्तराखंड-यहां गहरी खाई में मिला ड्राइवर का शव, 2 दिन से था लापता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे को लेकर कई खबरें सामने आती रहती है ऐसा ही मामला टिहरी से सामने आ रहा है।यहां पर गत दो दिन से लापता ड्राइवर का शव टिहरी झील किनारे खाई से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ओखला गांव से चतर सिंह गत दिवस को अपने निजी वाहन से डोबरा गया हुआ था और वापस नहीं आया। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।परिजन चतर को हर तरफ तलाश कर रहे थे।

-->

अब चतर सिहं का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जें में ले लिया है।जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान ओखला के दिनेश रावत ने पुलिस को युवक के लापता होने की खबर दी थी। शिकायत पर पुलिस ने ड्राइवर की तालाश शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि एक गाड़ी मोटना एवं नकोट के बीच गहरी खाई में गिरी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मलबे में चतर सिंह का शव मिला। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को ऊपर लाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र लमगांव चांद भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।