उत्तराखंड देहरादून 195 मृतक आश्रितों की इस विभाग में होगी भर्ती

ख़बर शेयर करें

Skt,.com उत्तराखंड देहरादून सरकार ने रोडवेज परिवहन विभाग में जो पद फ्रिज कर रखे थे वह बहाल कर दिए हैं अब उन पदों पर मृतकों के आश्रितों की भर्ती का आदेश उत्तराखंड सरकार ने दे दिया

Ad
Ad

देहरादून। ड्यूटी के दौरान मृत रोडवेज कर्मियों के आश्रितों की नौकरी का रास्ता खुल गया है। सरकार ने रोडवेज में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया। ये नियुक्तियां ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर होगी।

रोडवेज की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते कुछ समय पूर्व सरकार ने ये पद फ्रीज कर दिए थे। परिवहन सचिव अरविंद सिंह यांकी ने मंगलवार को भर्ती खोलने के आदेश किए। उन्होंने कहा, रोडवेज की वर्तमान में अनुकूल आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। कार्मिकों के आश्रितों को रोडवेज में सीधी भर्ती के चालक और कंडक्टर के पदों पर नियमानुसार

नियुक्ति दी जाएगी। मालूम हो कि कुछ समय पहले कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इधर, रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति शुरू करने पर आभार जताया। साथ ही इस कोटे में 195 के साथ 50 और पदों पर भी भर्ती की मंजूरी देने की मांग की। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाई और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि वर्तमान में 195 मृतक आश्रितों के लिए नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। जबकि इनकी नियुक्ति हो जाने के बाद भी 50 मृतक आश्रित शेष रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे।