उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के नेता के बेटा बेटी भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड कांग्रेस से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस को एक करारा झटका लगा है।भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं।
लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा