Uttarakhand By Election : मतदान के बीच मंगलौर में चली गोली, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच मंगलौर विधानसभा में आठ से दस राउंड हवाई फायर होने की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बद्रीनाथ सीट में मतदान की प्रक्रिया जारी है। लंबे समय से राजनीतिक दलों द्वारा जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा था और आज जनता मतदान के जरिए अपना पक्ष रख रही है। लेकिन इसी बीच मंगलौर विधानसभा से एक घटना सामने आई जहां कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थकों पर गोली चलाई गई है जिससे कांग्रेस समर्थक घायल हुए हैं।

मतदान के बीच गोली चलने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
गोली चलाई जाने की वारदात पर कांग्रेस अब भाजपा को घेरती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि जिस बात की आशंका व्यक्त कर रहे थे वहीं बात सामने आई है। हमने बार बार कहा कि भाजपा मंगलौर का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करना चाहती है।

भाजपा मंगलौर में चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कूट नीति वाली घटना भाजपा द्वारा साजिश के चलते बनाई गई जिसने कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने और धमकाने के लिए इस तरीके की घटना को अंजाम दिया गया है

ADVERTISEMENTS