उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की देहरादून में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही उत्तराखंड के सासंद भी बैठक में मौजूद हैं।


भाजपा कार्यसमिति की बैठक में धामी कैबिनेट के मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, मंडल से लेकर जिलों तक के सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद हैं। इसके साथ ही 1400 के करीब नेता कार्यसमिति की बैठक में मौजूद हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली जीत और दो विधानसभा चुनाव में मिली हार पर समीक्षा होगी।

10 पोलिंग बूथ अध्यक्षों को किया जाएगा सम्मानित
लोकसभा चुनाव में जिन 10 पोलिंग बूथ पर पार्टी को सर्वाधिक मत मिले हैं। ऐसे 10 पोलिंग बूथ अध्यक्षों को भी आज पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का भी संबोधन होगा। शाम तीन बजे के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का संबोधन होगा