उत्तराखंड बड़ी खबर- मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व तीन कैबिनेट मंत्री आवास खाली करने को जारी हुआ नोटिस




देहरादून। उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में विस्तार से पूर्व उनके लिए आवास की व्यवस्था करने में राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारी जुट गए हैं, इसी क्रम में आज उत्तराखंड राज्य संपत्ति विभाग ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री स्तर के तीन आवासों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफे के चलते जबकि चंदन रामदास के निधन के बाद उनके परिजनों को आवास खाली करना था। एक आवास सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी को मिला हुआ है, उन्हें भी आवास खाली करना होगा।
कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का अप्रैल 2023 में निधन हो गया था। उन्हें दून की यमुना कॉलोनी में आवास अलॉट किया था। उनके निधन के बाद
राज्य संपत्ति विभाग को नहीं मिल पाया। 16 मार्च को प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दिया था। उन्हें आवास खाली करना था। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष के पास कैबिनेट मंत्री स्तर का आवास है, जो खाली करना है।
इधर आवास खाली
नहीं होने पर राज्य संपत्ति विभाग के व्यवस्था अधिकारी रविंद्र पांडेय ने नोटिस जारी कर दिए। बुधवार को सचिव, राज्य संपत्ति रणवीर सिंह चौहान ने नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की। राज्य संपत्ति अधिकारी लक्ष्मण सिंहनेविधानसभा पहुंचकर, मंत्रियों के रिक्त कार्यालयों की स्थिति परखी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें