उत्तराखंड – यहाँ सनातन धर्म में लौटे 7 परिवार , एक सप्ताह में इतनों ने अपनाया हिन्दू धर्म

ख़बर शेयर करें

खटीमा एसकेटी.कॉम

किन्ही कारणो से ईसाई धर्म अपना चुके ग्राम नदन्ना खटीमा के सात थारू जनजाति परिवारों के करीब 50 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की।

शिव मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शुद्धिकरण हवन-यज्ञ आयोजित किया गया, जिसके बाद सभी ने सनातन धर्म को पुनः अपनाया। इस तरह पिछले आठ दिनों में 203 लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है।
ग्राम प्रधान माया जोशी ने बताया कि इन सातों परिवारों ने पूर्व में कुछ लोगों के बहकावे में आकर ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद वे नियमित रूप से प्रार्थना सभाओं में जाने लगे, ईसाई धर्म की पुस्तकें पढ़ने लगे और गले में क्रॉस धारण करने लगे। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, तिलक-चंदन लगाना और प्रसाद ग्रहण करना भी बंद कर दिया था।

अब इन परिवारों ने अपनी भूल स्वीकारते हुए सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया। गांव के शिव मंदिर में पंडित हरीश चंद्र जोशी के सानिध्य में शुद्धिकरण हवन-पूजन संपन्न हुआ। विधिवत गणेश वंदना के बाद सभी के हाथों में कलावा बांधा गया, चंदन का तिलक लगाया गया, जनेऊ धारण कराई गई तथा चरणामृत और प्रसाद वितरित किया गया

ADVERTISEMENTS Ad