अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया भारत को तोहफा, लौटाईं 297 प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौर पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने क्वाड सम्मेलन में भाग लिया। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को एक तोहफा दिया। अमेरिका ने भारत को उसकी 297 प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां सौंपी हैं। इन कलाकृतियों को भारत से तस्करी के जरिए विदेश ले जाया गया था। बात दें कि अमेरिका पिछले 10 साल में भारत को ऐसी 578 ऐतिहासिक वस्तुएं दे चुका है।


बता दें कि पीएम मोदी की अमेरिका की पिछली यात्राएं भी भारत को पुरावशेषों की वापसी के मामले में बेहद सफल रही है। पीएम मोदी साल 2021 में जब अमेरिका की यात्रा पर गए थे उस सयम भी अमेरिका सरकार ने भारत को 157 प्राचीन धरहरों लौटाईं थीं। 2021 में लौटाई गई इन प्राचीन धरोहरों में 12वीं शताब्दी की कांस्य नटराज प्रतिमा भी शामिल थी।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
वहीं प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां सौंपे जाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हमें सांस्कृतिक जुड़ाव को गहरा करना और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना है। मैं राष्ट्रपति बाइडेन और अमेरिकी सरकार का बहुत आभारी हूं कि उन्होनें 297 अमूल्य पुरावशेषों को भारत को वापस लौटाया।

भारत और अमेरिका के बीच समझौता
जुलाई 2024 में दिल्ली में 46वीं विश्व धरोहर समिति के मौके पर, भारत और अमेरिका ने पहली बार सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जिसका मकसद था कि भारत से अमेरिका में भारतीय पुरावशेषों की अवैध तस्करी को रोका जाए। हालांकि, पिछले 10 साल में जहां एक तरफ तस्करी पर विराम लगा है तो वहीं दूसरी तरफ प्राचीन धरोहरें भारत को प्राप्त हुई हैं।