सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में पड़ी इनकम टैक्स की रेड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स रेड पड़ने से हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स की टीम ने सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में आज सुबह ही छापा मारा है।


ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में छापा मारा। कंपनी में इनकम टैक्स की छापेमारी से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स ने ये कार्यवाही सुबह आठ बजे की। दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम ने ये कार्यवाही की है।

इनकम टैक्स चोरी को लेकर मारा छापा
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि ये छापा इनकम टैक्स चोरी को लेकर मारा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad